Posts

Showing posts from June, 2025

डॉलर दुनिया की सबसे ताक़तवर मुद्रा क्यों?

Image
अगर आपसे एक बात पूछी जाए कि क्या आपने कभी सोचा है कि ये जो ‘डॉलर’ है… ये सिर्फ एक काग़ज़ का टुकड़ा क्यों दुनिया की सबसे ताक़तवर मुद्रा बन गया? द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जब पूरी दुनिया बर्बाद थी, तब एक देश था जिसके पास 22,000 टन सोना जमा हो चुका था – अमेरिका। यूरोपीय देश अपने युद्ध के लिए हथियार ख़रीदने के लिए अपना सोना बेच चुके थे… किसे? – अमेरिका को। युद्ध के बाद वाशिंगटन में एक बैठक हुई। सवाल उठा – अब दुनिया किस मुद्रा में व्यापार करेगी? ब्रिटेन का पाउंड टूट चुका था, कमज़ोर था। ऐसे में अमेरिका ने प्रस्ताव रखा – “डॉलर में व्यापार करो।” और क्या कहा? – “जो भी देश चाहे, 35 डॉलर देकर 28 ग्राम सोना ले सकता है।” दुनिया मान गई। और यहीं से डॉलर एक सामान्य मुद्रा नहीं, ‘वैश्विक शक्ति’ बन गया। लेकिन 1960 आते-आते सोने के दाम बढ़ने लगे। अब लोग 35 डॉलर में अमेरिका से सोना खरीदते और लंदन में 40 डॉलर में बेच देते। अमेरिका को खतरा महसूस हुआ क्योंकि उसका सोना तेजी से निकल रहा था। समस्या क्या थी? ब्रिटेन को उस समय लोन चाहिए था। लोन देने के बदले में अमेरिका ने लंदन का गोल्ड मार्केट ही बंद करवा दिया। इस...

सरदार पटेल और नेहरू के बीच वैचारिक टकराव

Image
सरदार पटेल और नेहरू के बीच वैचारिक टकराव का एक दृष्टांत (आधार: धर्मसिंह तोमर की डायरी, "इतिहास की अनकही सत्य कहानियाँ") सन 1947 का वह दौर भारत के इतिहास में असाधारण था — सत्ता हस्तांतरण, भारत का विभाजन, सांप्रदायिक उन्माद और करोड़ों लोगों का विस्थापन। ऐसे ही एक प्रसंग में दिल्ली की एक गली में रिक्शा पर बैठे सरदार वल्लभभाई पटेल ने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को आवाज दी – “आइये नेहरू जी, चलें।” लेकिन नेहरू पीछे हटते हुए बोले कि वे खान अब्दुल गफ्फार खान से कोई "जरूरी बात" कर रहे हैं। सरदार पटेल ने सहजता से पूछा, “ऐसी क्या ज़रूरी बात है?” नेहरू ने बताया कि खान अब भारत छोड़कर पाकिस्तान जाने की ज़िद पर अड़े हैं और वे उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं कि वे भारत में ही रहें। इस पर पटेल ने दो टूक कहा, “तो जाने दीजिए। जब पाकिस्तान बन ही गया है, तो जो जाना चाहे, जाए।” लेकिन नेहरू ने चिंता जताई कि यदि खान साहब चले गए, तो उनके साथ करीब पाँच लाख मुसलमान भी पाकिस्तान चले जाएंगे। इस पर पटेल ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए उत्तर दिया – “तो जाने दीजिए।” नेहरू ने आशंका जताई कि “दिल्ली खाली ...
Image
  सरदार पटेल और नेहरू के बीच विचारधारा का टकराव: सरदार पटेल का कथन (1947): “देश का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ है। अब जो मुस्लिम भारत में रहना चाहते हैं, उन्हें वफादारी साबित करनी होगी…” (स्रोत: Constituent Assembly Debates, 12 नवम्बर 1947) दिल्ली, लाहौर और कराची जैसे शहरों में जब मुस्लिम परिवार पाकिस्तान चले गए, तो उनके घर खाली हो गए। पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को पटेल चाहते थे कि इन्हीं घरों में बसाया जाए। लेकिन नेहरू और मुस्लिम लीग समर्थित गुटों की ओर से कहा गया कि ये वक्फ संपत्ति है — यानी मुस्लिम धर्मार्थ संपत्ति, जिसे जब्त नहीं किया जा सकता। सरदार पटेल का तर्क: “जब हमारे मंदिरों, स्कूलों और गुरुद्वारों पर पाकिस्तान में कब्जा हो चुका है, तो हम इतनी नरमी क्यों दिखा रहे हैं? शरणार्थियों को घर दीजिए।” (स्रोत: Sardar Patel Correspondence Vol. 6) नेहरू ने मुस्लिमों के छोड़े घरों को शरणार्थियों को न देने का निर्णय लिया, ताकि “अल्पसंख्यकों में भय ना फैले।” (स्रोत: Nehru’s letters to Chief Ministers, Vol. I) इस पर पटेल बहुत आक्रोशित हुए थे और गृह मंत्रालय (जिसके वे प्रमुख थे) ने...

लाला बलवंत खत्री और इज्जत वाला कुआं

Image
भारत विभाजन की सबसे हृदयविदारक सच्चाई — "लाजो ने कहा, तुस्सी काटो बापूजी, मैं मुसलमानी नहीं बनूंगी" सन 1947 का वो भयावह वर्ष जब भारत को स्वतंत्रता तो मिली, लेकिन उसकी कीमत लाखों जिंदगियों, असंख्य बलात्कारों और करोड़ों आँसुओं से चुकाई गई। अंग्रेजों के “Divide and Rule” के अंतिम दांव ने भारत को दो टुकड़ों में बाँट दिया — भारत और पाकिस्तान। लेकिन यह विभाजन केवल ज़मीन का नहीं था, यह आत्माओं का, संस्कारों का, संस्कृति और नारी की अस्मिता का बंटवारा था। इतिहास में शायद ही कोई और ऐसा उदाहरण होगा, जब एक रात में इतने बड़े पैमाने पर नरसंहार, पलायन और बलात्कार हुए हों। अनुमान है कि करीब 10 लाख से अधिक हिंदू और सिखों की हत्या कर दी गई, और 2.5 लाख से ज़्यादा महिलाओं का अपहरण करके उन्हें जबरन मुसलमान बना दिया गया। लेकिन इसी विभाजन की कालिमा में एक ऐसा वाकया घटित हुआ, जो आज भी सुनने वाले के रोंगटे खड़े कर देता है। यह कहानी है — लाजो और उसके पिता लाला बलवंत खत्री की, जो गुज़ारांवाला जो अब पाकिस्तान में है, के रहने वाले थे। सरदार हरि सिंह नलवा की जमीन। लाला बलवंत राय खत्री एक प्रतिष्ठित और समृ...

अमेरिका ने गाजा में युद्ध विराम पर विटो लगाया

Image
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में हाल ही में एक बेहद संवेदनशील और निर्णायक क्षण आया, जब ग़ाज़ा पट्टी में तत्काल, बिना शर्त और स्थायी युद्धविराम की मांग करने वाले प्रस्ताव पर वोटिंग हुई। यह प्रस्ताव ग़ाज़ा में गहराते मानवीय संकट की पृष्ठभूमि में लाया गया था, जिसमें 15 में से 14 देशों ने इसका समर्थन किया। लेकिन अकेले अमेरिका ने इस प्रस्ताव पर वीटो लगा दिया, और यही एक वोट पूरी दुनिया की इच्छाशक्ति पर भारी पड़ गया। वोटिंग से पहले अमेरिका की कार्यवाहक राजदूत डोरोथी शिया ने स्पष्ट कर दिया था कि अमेरिका उस प्रस्ताव का समर्थन नहीं करेगा जिसमें हमास की निंदा नहीं की गई हो और न ही उसमें यह मांग हो कि हमास ग़ाज़ा को छोड़े। उनका यह भी कहना था कि यह प्रस्ताव अमेरिका द्वारा चलाए जा रहे युद्धविराम प्रयासों को कमजोर कर सकता है। यह रुख अमेरिका की उस पुरानी नीति की ही पुष्टि करता है, जिसमें वह अपने सबसे करीबी सहयोगी और सबसे बड़े सैन्य सहायता प्राप्तकर्ता इज़रायल के साथ मजबूती से खड़ा रहता है — भले ही दुनिया युद्ध विराम की अपील कर रही हो। ग़ाज़ा का संकट केवल एक युद्ध का नहीं, बल्कि एक विचारधारा का...