Gen Z लड़की से क्यों डर गया राहुल गांधी ?
राहुल गांधी और उनकी करोड़ों रुपयों वाली पीआर मशीनरी को महज़ 20 साल की एक जेन-ज़ी लड़की ने पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है। इसी घबराहट का नतीजा है कि कांग्रेस ने इस युवा फैक्ट चेकर के खिलाफ बाकायदा एफआईआर दर्ज करवा दी। असल विवाद तब शुरू हुआ जब राहुल गांधी ने प्रयागराज, कोटा, देहरादून और पुणे इन चार शहरों में अपने कार्यक्रमों के दौरान ताबड़तोड़ 40 ऐसे दावे कर दिए, जो पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक साबित हुए।
एक 20 साल की Gen Z लड़की से क्यों डर गया राहुल गांधी ?
Gen Z फैक्ट चेकर पर कांग्रेस ने करवाई FIR, इसने राहुल गांधी की करोड़ो रूपयों वाली पूरी PR मशीनरी का गेम बिगाड़ दिया है।
कांग्रेस के इन भ्रामक दावों की हकीकत जनता के सामने लाने के लिए उस 20 साल की लड़की ने 'झूठ की गूँज' नाम से एक वेबसाइट तैयार की। इस एक वेबसाइट ने राहुल गांधी के हर झूठे दावे का तथ्यात्मक विश्लेषण करके उनकी भारी-भरकम पीआर टीम और कांग्रेस आईटी सेल की कथित झूठ की फैक्ट्री का पूरा गेम बिगाड़ दिया। सिर्फ एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के दम पर जब पूरे राजनीतिक तंत्र के दावों की पोल खुली, तो कांग्रेस के पास जवाब देने का कोई रास्ता नहीं बचा और मामला सीधा एफआईआर तक पहुँच गया।
-- लोकेश कुशवाहा
#GenZ #JhoothKiGunj #JhuthKiGoonj #Politics #PoliticalSatire #PoliticalDrama

Comments
Post a Comment