1 सितंबर 1942 को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी बोस ने दक्षिण-पूर्व एशिया में भारतीय राष्ट्रीय सेना यानी आईएनए (INA) की स्थापना की आधिकारिक घोषणा की थी
1 सितंबर 1942 को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी बोस ने दक्षिण-पूर्व एशिया में भारतीय राष्ट्रीय सेना यानी आईएनए (INA) की स्थापना की आधिकारिक घोषणा की थी। इस सेना के गठन में कैप्टन मोहन सिंह की मुख्य भूमिका थी, जिन्हें इसका पहला सेनापति बनाया गया था। इस फौज में ज्यादातर वे भारतीय सैनिक शामिल थे, जिन्हें द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने युद्ध बंदी बना लिया था। इस सेना का मुख्य उद्देश्य जापानी सेना के सहयोग से भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आज़ाद कराना था। हालांकि जापानी अधिकारियों के साथ मतभेदों के कारण दिसंबर 1942 में यह पहली सेना भंग हो गई थी। इसके बाद जुलाई 1943 में रासबिहारी बोस ने इस आंदोलन की कमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सौंप दी, जिन्होंने इसका पुनर्गठन करके इसे 'आजाद हिंद फौज' के रूप में एक नई और ऐतिहासिक पहचान दी।
-- लोकेश कुशवाहा
#भारत #रासबिहारीबॉस #इतिहास #RasBihariBose #Fact #History #factsinhindi #factsdaily #historyfacts #historyofindia #historymatters #Freedom

Comments
Post a Comment