पुर्तगाल वर्ल्ड कप से बाहर, उरुग्वे ने 2-1 से हराया



स्टार फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नेतृत्व वाली पुर्तगाल टीम शनिवार को फीफा वर्ल्ड कप 2018 से बाहर हो गई है। उरुग्वे ने दूसरे नॉवकआउट मैच में पुर्तगाल को 2-1 से हराया औक क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उरुग्वे के लिए दोनों गोल स्ट्राइकर कवानी ने मारे।

सोचि के फिश्ट स्टेडियम में रोनााल्डो की टीम का वर्ल्ड कप सफर खत्म हो गया। अर्जेंटीना के बाद लगातार दूसेर नॉकआउट में बाहर होन वाली ये दूसरी बड़ी टीम है। इस में रोनाल्डो अपना जादू नहीं दिखा सके और एक भी गोल नहीं मार पाए। पुर्तगाल के लिए इकलौता गोल पेपे ने किया।

उरुग्वे पहले हाफ से ही पुर्तगाल के खिलाफ काफी आक्रामक खेल रही थी। इसी के चलते उरुग्वे के लिए फॉर्म में चल रहे स्ट्राइकर कवानी ने 7वें मिनट में शानदार हेडर मारकर पहला गोल कर दिया। इसके साथ ही शुरुआत में ही पुर्तगाल की टीम 0-1 से पिछड़ गई। इसके बाद पहला हाफ खत्म होने तक उरुग्वे 1-0 की लीड पर रही।

फिर दूसरे हाफ में पुर्तगाल ने शानदार वापसी करती हुए बराबरी कर ली। पुर्तगाल के स्ट्राइकर पेपे ने 55वें मिनट में शानदार हेडर मारकर टीम के लिए पहला गोल किया। इसी के साथ पुर्तगाल, उरुग्वे के खिलाफ 1-1 की बराबरी पर आ गई। लेकिन कुछ ही मिनटों बाद 62वें मिनट में कवानी ने एक और शानदार शॉट लगाया और उरुग्वे को 2-1 की बढ़त दिला दी। मैच के आखिर तक पुर्तगाल ने खूब कोशिश की लेकन वो गोल करने में नाकाम रही।



Comments

Popular posts from this blog

पैगंबर मोहम्मद के जन्म से पहले भी अमरनाथ गुफा में हो रही है पूजा-अर्चना

मंदसौर में एक सात साल की बच्ची

सरदार पटेल और नेहरू के बीच वैचारिक टकराव