चीन के हेबेई प्रांत के औद्योगिक शहर तांगशान में एक विनाशकारी भूकंप
28 जुलाई 1976 को सुबह 3:42 बजे चीन के हेबेई प्रांत के औद्योगिक शहर तांगशान में एक विनाशकारी भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर 7.8 की तीव्रता वाले इस भीषण भूकंप ने पूरे शहर को तहस-नहस कर दिया था। इस प्राकृतिक आपदा में शहर की 85 प्रतिशत से अधिक इमारतें पूरी तरह ढह गईं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) और आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस तबाही में लगभग 2,42,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और करीब 1,60,000 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। यह आधुनिक इतिहास के सबसे घातक भूकंपों में से एक माना जाता है।
#चीन #भूकंप #earthquake #China #chinese #Fact #History #factsdaily

Comments
Post a Comment