व्यूअरशिप से नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नरेंद्र मोदी जी ने पिछले 24 घंटों में अपनी रील की व्यूअरशिप से नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। पूरी दुनिया में आज तक किसी भी रील को एक दिन में इतने व्यूज नहीं मिले थे, पूरे 303 मिलियन! यानी 30 करोड़ से भी ज़्यादा व्यूज। इससे पहले यह रिकॉर्ड एक अमेरिकी यूट्यूबर के नाम था।
यह रिकॉर्ड पहले एक अमेरिकी यूट्यूबर, फीफा वर्ल्ड कप 2026 और बीटीएस (BTS) की एक इंस्टाग्राम रील के नाम था, जिसे 24 घंटे में 300 मिलियन (30 करोड़) व्यूज मिले थे। पूरी दुनिया के इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 303 मिलियन व्यूज के साथ एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है।
पिछले 24 घंटों में उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स भी बढ़ गए हैं। अभी कुछ मिनट पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने एक और रील शेयर कर इसके लिए धन्यवाद दिया है।
Gen-Z, छात्रों और युवाओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी का जैसा जुड़ाव है, वह किसी से छिपा नहीं है। लेकिन जो लोग युवाओं और छात्रों के कंधे का इस्तेमाल करके अपना करियर लॉन्च करने की फिराक में थे, उनकी उम्मीदें अब जरूर क्रैश हो सकती हैं, आप समझ ही रहे होंगे कि मैं किसकी बात कर रहा हूँ!
#Modi #NarendraModi #PMModi #PrimeMinister #Bharat #Reel #Instagram

Comments
Post a Comment