लोकतांत्रिक पदों पर लगातार 25 वर्ष रहने और इस दौरान हर साल 15 अगस्त को ध्वजारोहण करने करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी


 लोकतांत्रिक पदों पर लगातार 25 वर्ष रहने और इस दौरान हर साल 15 अगस्त को ध्वजारोहण करने का एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया है जो देश का कोई और प्रधानमंत्री नहीं बना सका। आज 15 अगस्त 2026 को लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार तिरंगा फहराकर उन्होंने इतिहास रचा है। इस गौरवशाली पल के पीछे उनका एक अनूठा लोकतांत्रिक सफर छिपा है क्योंकि वे देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो लगातार 25 वर्षों से शीर्ष लोकतांत्रिक पदों पर बने हुए हैं।

इस ऐतिहासिक सफर की शुरुआत अक्टूबर 2001 में हुई जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला। मई 2014 तक इस पद पर रहते हुए उन्होंने लगातार 12 बार राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोहों में तिरंगा फहराया। इसके बाद मई 2014 में देश के प्रधानमंत्री बनने से लेकर आज तक उन्होंने लगातार 13वीं बार देश के मुख्य मंच से ध्वजारोहण कर राष्ट्र को संबोधित किया है।यह रिकॉर्ड इसलिए सबसे अलग है क्योंकि भारत के इतिहास में जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी या मनमोहन सिंह जैसे नेता कभी मुख्यमंत्री नहीं रहे और सीधे प्रधानमंत्री बने। जबकि प्रथम बार जवाहर लाल नेहरू तो बिना चुनाव जीते ही प्रधानमंत्री बन गए थे इसलिए उन्हें मनोनीत माना जाता है। वहीं दूसरी ओर जो नेता मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री बने वे इतने लंबे समय तक दोनों पदों पर लगातार नहीं रह सके। संवैधानिक पदों पर रहते हुए लगातार 25 वर्षों तक हर साल देशवासियों के सामने तिरंगा फहराने का यह अद्वितीय गौरव सिर्फ नरेंद्र मोदी के नाम दर्ज है जो भारतीय लोकतंत्र में जन विश्वास और निरंतरता का एक सबसे बड़ा उदाहरण है। नरेंद्र मोदी एक कार्यकर्ता रहकर निरंतर अपनी मेहनत और त्याग से इस प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे है।

Lokesh Kushwaha 

#15अगस्त #भारत #तिरंगा #स्वतंत्रता #15August #Bharat #IndependenceDay #LalKila #Modi #NarendraModi

Comments

Popular posts from this blog

पैगंबर मोहम्मद के जन्म से पहले भी अमरनाथ गुफा में हो रही है पूजा-अर्चना

पीएम मोदी ने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित किया है

सरदार पटेल और नेहरू के बीच वैचारिक टकराव