PC की शुरुआत


 

3 अगस्त 1977 वह दिन है जब दुनिया का पहला बेहद लोकप्रिय घरेलू कंप्यूटर टीआरएस-80 (TRS-80) बाजार में आया था। इससे पहले कंप्यूटर बहुत बड़े, महंगे और केवल वैज्ञानिकों या बड़ी कंपनियों के काम आते थे। इस कंप्यूटर के आने के बाद पहली बार आम लोग और बच्चे इसे अपने घर पर इस्तेमाल कर सके। इसने कंप्यूटर को हर घर तक पहुँचाने का रास्ता साफ किया और यहीं से आज के आधुनिक कंप्यूटर और लैपटॉप की शुरुआत हुई।

3 अगस्त 1977 को यह ऐतिहासिक होम कंप्यूटर 599 डॉलर की कीमत पर लॉन्च किया गया। इस पैकेज के साथ ग्राहकों को 12-इंच का मॉनिटर, 4KB रैम, 1.77 MHz Z-80 प्रोसेसर, लैंग्वेज इंटरप्रेटर, कैसेट रिकॉर्डर और एक कैसेट टेप मिलती थी, जिसमें ‘ब्लैकजैक’ और ‘बैकगेमन’ नाम के दो गेम भी शामिल थे।

इस कंप्यूटर को मिली प्रतिक्रिया ने कंपनी को भी हैरान कर दिया। जहां कंपनी ने शुरुआत में बेहद कम बिक्री का अनुमान लगाया था, वहीं महज पहले ही महीने में 5,000 TRS-80 कंप्यूटर बिक गए, जो कंपनी के शुरुआती अनुमान से 10 गुना अधिक थे।


#आजकादिन

#कंप्यूटर #PC #Computer #History #Fact #facts

Comments

Popular posts from this blog

पीएम मोदी ने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित किया है

पैगंबर मोहम्मद के जन्म से पहले भी अमरनाथ गुफा में हो रही है पूजा-अर्चना

सरदार पटेल और नेहरू के बीच वैचारिक टकराव